अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। रोजगार भारती हरिगढ़ विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मेंहदी स्टॉल अभियान के दूसरे दिन बुधवार को 17 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। करवाचौथ से पहले लगे इन स्टॉलों पर महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विभाग संयोजक गौरव हरकुट ने कहा कि इस अभियान से महिलाओं को एक साथ जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। मिल रहे उत्साह से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। सह संयोजक रवेन्द्र चौधरी ने कहा कि रोजगार भारती का लक्ष्य समाज में संपर्क और सहयोग बढ़ाना है, जो सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। महिला संयोजक रुचि गोटेवाल ने कहा कि मेंहदी खुशियों से जुड़ी परंपरा है और इसमें भागीदारी से आपसी मेलजोल बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मचाई धूम यह भ...