Aligarh News: 15 नवंबर तक स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 15 नवंबर तक छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। सीएमओ ने सभी अधीक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि 25 अक्टूबर को प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता में हुई जूम मीटिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वेक्टर जनित रोगों के प्रसार से सुरक्षा और रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार किया जाना है। इसी को देखते हुए अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी अवकाश बिना अनुमति के स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस अवधि में कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.