Aligarh News: 12 लाख लेकर जमीन का बैनामा नहीं किया, तमंचा दिखाकर धमकाया
अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ पंजीपुर में शातिरों ने 12 लाख रुपए लेकर भी जमीन का बैनामा नहीं किया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।नगला पटवारी निवासी मसरूर अहमद ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उन्होंने वर्ष 2015 में रामगढ़ पंजीपुर निवासी सोबरन सिंह से जमीन का सौदा किया था। तय समय पर 12 लाख रुपए दे दिए। बैनामा के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगे। अभी तक शातिरों ने बैनामा नहीं किया है। वह घर पर पहंुचा तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोबरन सिंह, सोनू, अत्येन्द्र, ललित, कुसुम और शीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.