अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री गंगा सेवा समिति ने रविवार को रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने 3 अगस्त होने वाले महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 3 अगस्त श्रावण मास के पहले सोमवार को अचल सरोवर पर 51 आचार्य द्वारा 101 यजमानों से शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। ये आयोजन शहर में पहली बार श्री गंगा सेवा समिति कराने जा रही है। आचार्य खेलेंद्र शास्त्री, नरेश शास्त्री, गिरीश शास्त्री, प्रकाश शास्त्री ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरु होकर दोपहर 1 बजे तक पूरे मन्त्रोंचारण एवं विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा। आगे योगिराज हितेषी महाराज ने बताया कि श्रावण म...