अलीगढ़, सितम्बर 8 -- Aligarh News: अतरौली। नगर के मोहल्ला मेमरान से हवेली परिवार की ओर से श्री ठाकुर जी और राधा रानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा पिछले 100 वर्षों से लगातार निकलती आ रही है, जो नगर की आस्था और परम्परा का प्रतीक बन चुकी है। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह बाजार में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए चले। शोभायात्रा में हवेली परिवार के जयप्रकाश, राकेश, रवि, मनोज, नीरज, गगन, पंकज, राजू, अंशु, हिमांशु, अनुज, चंचल, पुनीत, नितेश, शशांक, निखिल सहित समस्त हवेली परिवार के सदस्य शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: धूमधाम से निकाली गई ठाकुर जी महा...