अलीगढ़, जुलाई 12 -- Aligarh News: बरला से लापता हुईं चार किशोरी, एक ने घर पर लिखकर छोड़ा पत्र, पुलिस तलाश में जुटी ​बरला, संवाददाता। जिले के बरला थाना क्षेत्र से चार किशोरियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर से लापता हुई इन किशोरियों के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी बरामदगी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। लड़कियों में से एक के घर से एक पत्र भी मिला है। यह भी पढ़ें- Hapur News: पिलखुवा से एक छात्रा समेत तीन बेटियां संदिग्ध दशा में गायबपत्र में झलकी पढ़ने की तड़प ​पत्र में झलकी पढ़ने की तड़प: प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा (बीए) की छात्रा ने अपने घर पर एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है, "प्लीज पापा, हमें माफ कर देना। आप हमें स्कूल नहीं जाने देते थे, इसलिए हम ...