Aligarh News: 'दूर का तंदूर' रेस्टोरेंट में हुड़दंग, मारपीट-पथराव
अलीगढ़, अक्टूबर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र में 'दूर का तंदूर' रेस्टोरेंट में शनिवार रात को एक ग्राहक और उसके साथियों ने ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि मैनेजर से मारपीट करते हुए स्टाफ पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेस्टोरेंट में बिलिंग मैनेजर कुलदीप विहार निवासी पंकज आर्या ने तहरीर में कहा है कि शनिवार रात को एक व्यक्ति उनकी दुकान से खाद्य सामग्री का ऑर्डर लेकर गया था। रात करीब आठ बजे वह व्यक्ति ऑर्डर में किसी समस्या को लेकर दोबारा रेस्टोरेंट पर आया। पंकज ने उसकी समस्या सुनकर मौके पर ही उसका समाधान कर दिया था। आरोप है कि नशे में धुत होने के कारण व्यक्ति ने ऑर्डर को फेंककर मारा। विरोध करने पर गालीगलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.