अलीगढ़, सितम्बर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र में पिछले माह होटल में युवती से दुष्कर्म के मामले में सफाईकर्मी की जमानत न्यायालय में मंजूर हो गई। बचाव पक्ष ने तर्क रखा कि घटना में उसकी सीधे कोई भूमिका नहीं है। पीड़िता ने भी बयानों में उसका नाम नहीं लिया है। कासगंज के एक गांव निवासी युवती एक जुलाई की रात को अलीगढ़ आई थी। बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद रुकने के लिए होटल की तलाश कर रही थी, तभी एक ई-रिक्शा चालक मिला, जो सस्ता कमरा दिलाने के बहाने उसे बन्नादेवी क्षेत्र के नीलकंठ होटल में ले गया। वहां कमरा लिया। युवती अपने कमरे में चली गई। इस दौरान रिक्शा चालक को किराये के 200 रुपये दिए। आरोपी रुपये खुलवाने के लिए चला गया। कुछ देर रुपये लौटाने के बहाने आया और कमरा बंद कर दिया। इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म कि...