Aligarh News: हॉकी के रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम बना चैंपियन
अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को धर्म समाज महाविद्यालय में हॉकी व बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हॉकी के रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिताएं डीएसओ पूनमलता राज व अमित पाल के निर्देशन में संपन्न हुईं। हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ अलीगढ़ हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिले की विभिन्न टीमों के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में अलीगढ़ ग्रास हॉकी अकादमी ए ने टाइगर क्लब को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ने अलीगढ़ ग्रास हॉकी अकादमी बी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में स्टेडियम और अलीगढ़ ग्रास हॉकी अकादमी ए के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रोमांचक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.