अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर में श्री शान्तिसागर जैन धर्मार्थ औषधालय की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी समन्वय, एकता एवं सेवा भावना को मजबूत करते हुए औषधालय की नवगठित कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।इस दौरान हेमंत जैन छावड़ा को अध्यक्ष, राकेश कुमार जैन को प्रथम उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार जैन को द्वितीय उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार जैन को मंत्री, पवन कुमार जैन को कोषाध्यक्ष, मिलन जैन को उपमंत्री तथा उमेश जैन को विकास मंत्री चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजीव जैन, संतोष जैन, नवनीत जैन, यतीश जैन, मयंक जैन, राजीव जैन पांड्या, वैभव जैन पाटनी, गौरव जैन वैद, पारस जैन बाकलीवाल, आदर्श जैन, शरद जैन, उत्तम जैन, भारत जैन...