अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमना बाईपास रोड पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने और काली फिल्म लगी स्कार्पियो में हूटर बजाकर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का शांति भंग में चालान करने के साथ ही वाहन का कोर्ट चालान भी काटा है। सोमना बाईपास रोड स्थित एक होटल के बाहर कुछ युवक अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर तेज आवाज में हूटर बजा रहे थे। मौके पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें शोर मचाने से रोका, तो युवक उलझ गए और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: चार वारंटी धराए, 34 वाहनों का किया चालान पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना खैर इंस्पेक्टर संजीव कुमार को दी।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार भारी पुलिस बल क...