अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: दरोगा समेत दो घायल, लैपर्ड भी हुई क्षतिग्रस्त,तीन गिरफ्तार n हिस्ट्रीशीटर सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना n खैर के गांव अहरौला में हुई वारदात, गांव में पुलिस फोर्स तैनात खैर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला में बुधवार रात को हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। लैपर्ड में तोड़फोड़ कर डाली। पथराव में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

हिस्ट्रीशीटर की जानकारी गांव अहरौला निवासी महावीर थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर एक मुकदमे में वारंट जारी हुआ था। बुधवार की रात था...