अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। गोंडा क्षेत्र में हुए हादसे में मृत बुजुर्ग हाथरस का निकला। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हाथरस जंक्शन गांव भोपतपुर निवासी देवेन्द्र (62) किसान थे। दो दिन पहले वह गोंडा क्षेत्र में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त देवेन्द्र के रूप में कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिजन शव को हाथरस लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...