अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में घायल महिला और बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। दो दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।गोधा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी कुसुमा (45) पत्नी दुर्गपाल दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया था। बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर खैर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर खुर्द निवासी तोताराम (65) दो दिन पहले बन्नादेवी क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हो गए थे। बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...