अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश व युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव से मिला। मास्टर ओमप्रकाश ने राधा कृष्ण की प्रतिमा देकर व पटका पहनाकर सहायक नगर आयुक्त का स्वागत किया। युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने हाउस टैक्स के बिलों में जलकल की राशि जुडकर आने का मुद्दा उठाया। कहा कि जबकि दुकानदार के पास जलकल का कोई कनेक्शन नहीं है। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव ने भरोसा दिलाया कि जिन बिलों में जलकर जुड़कर आ रहा है, उनका समाधान कराया जाएगा। उपभोक्ता को एक प्रार्थनापत्र देना होगा। इस मौके पर विष्णु वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, अनुराग वार्ष्णेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...