अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: जट्टारी। नगर पंचायत जट्टारी के अध्यक्ष प्रदीप बंसल की शिकायत पर थाना टप्पल पुलिस ने सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में हाईमास्ट लाइट के लिए तैयार किए गए फाउंडेशन को ध्वस्त करने तथा सड़क के बीच लगाए गए सीमेंटेड खंभे को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कस्बा जट्टारी स्थित उसरह रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर पूर्व में यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा रास्ते के बीच में सीमेंटेड खंभा लगाया गया था। इसके पीछे आम नागरिकों की मांग पर नगर पंचायत द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।शिकायत के मुताबिक, हाईमास्ट लाइट की स्थापना के ...