अलीगढ़, जुलाई 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना को लेकर बुकरों के उत्पादों का सोमवार को जिला समिति ने चयन किया। राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना साल 2026-27 को लेकर मंडल स्तर पर पुरस्कार दिए जाने हैं। हथकरघा पुरस्कार को लेकर मथुरा, हाथरस व आगरा के उत्पादों का चयन हुआ है, जिसमें मथुरा को पहला, हाथरस को दूसरा व आगरा को तीसरा स्थान मिला है।

चयन प्रक्रिया का आयोजन अलीगढ़ परिक्षेत्र स्तर पर सोमवार को विकास भवन में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की बैठक में अलीगढ़ परिक्षेत्र के आगरा, हाथरस, मथुरा एवं अलीगढ़ जिलों के बुनकरों द्वारा तैयार किए गए तौलिया, दरी, पायदान, आसन, कवर एवं लिहाफ सहित कई उत्कृ...