अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: अलीगढ, कार्यालय संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ आइकॉन ने आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।15 अगस्त के अवसर पर क्लब के सहयोग से कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ आइकॉन द्वारा पांच मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि तरुण सक्सेना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यह भी पढ़ें- Ara News: आरएनएस डीपीएस स्कूल में मनमोहक प्रस्तुति शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के माध्यम से ही हम एक...