अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त रकम लौटाने का दावा अब बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेशभर में 3,73,509 उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली गई, लेकिन नियामक आयोग के निर्देश के बावजूद अब तक पैसा खातों में नहीं पहुंचा। अलीगढ़ में करीब तीन हजार उपभोक्ता इस अतिरिक्त वसूली के दायरे में हैं। जून-जुलाई तक रकम लौटाने की बात कही गई थी, मगर अगस्त बीतने को है और उपभोक्ता भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब अतिरिक्त वसूली का हिसाब तय हो चुका है तो रिफंड में इतनी देरी क्यों? स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से हुई अतिरिक्त वसूली का पैसा वापस करने की प्रक्रिया अभी तक जमीन पर नहीं उतर सकी है। विद्युत नियामक आयोग ने स्मार्...