अलीगढ़, अगस्त 18 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सूतमिल स्थित बुद्ध विहार डिपो में करीब पांच किलो एल्युमीनियम स्क्रैप ले जा रहे आउटसोर्स कर्मी को गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। वह स्क्रैप को बस में लेकर डिपो से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही डिपो अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले में एक सफाई कर्मी को निलंबित किया गया है।

मामले की जानकारी मामले के मुताबिक आउटसोर्स कर्मी अजीत सिंह डिपो में मैकेनिक के तौर पर कार्यरत था। डिपो से जो भी बस बाहर जाती है, उसकी जांच की जाती है। एक सप्ताह पूर्व दोपहर में एक बस डिपो से बाहर जा रही थी। गेट पर तैनात दो कर्मचारियों ने बस की जांच की तो अंदर आउट सोर्स कर्मी व उसके पास करीब पांच किलो स्क्रैप मिला। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा। गेट कीपरों को उस पर संदेह...