Aligarh News: स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत
अलीगढ़, जुलाई 24 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में शुक्रवार को स्कूटी सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह घर से डेयरी पर जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।देहलीगेट थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी चन्द्रशेखर (30) पुत्र बसंतलाल डेयरी पर नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह वह घर से स्कूटी लेकर डेयरी जा रहा था। जवाहर नगर के पास पहंुचते ही अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। चन्द्रशेखर स्कूटी से सड़क पर गिर गया। सिर में चोट लगने पर अचेत हो गया। स्थानीय लोग जिला अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने चन्द्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस कर्मियों ने संपर्क किया तो परिजन आ गए। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.