Aligarh News: स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचलने वाले जेसीबी चालक पर मुकदमा
अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेल पुल के पास स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचलने के मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कांति विहार निवासी रामबाबू शर्मा (60) क्वार्सी क्षेत्र स्थित एक हलवाई की दुकान पर काम करते थे। बुधवार की देर रात वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में जेल पुल के पास जेसीबी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। रामबाबू स्कूटी से सड़क पर गिर गए। जेसीबी के पहिए के नीचे आकर उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। मामले में रामबाबू के बेटे पवन शर्मा ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन सत्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जेसीबी (यूपी 81 एफटी 2506) व अज्ञात चालक के खि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.