अलीगढ़, जुलाई 19 -- Aligarh News: अतरौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के पाली मुकीमपुर थाना के गांव सैफपुर में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय युवक अवधेश कुमार की मौत हो गई। मृतक मुंशीलाल का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि अवधेश शुक्रवार शाम खेत से घर लौटा था। इसके कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक नौबत आ गई। झगड़े के दौरान आरोपी ने अवधेश का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस घटना से बुरी तरह टूट चुके अवधेश ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तुरंत अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अवधेश यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पड़ोसियों ने मारपीट कर किया अपमानित, युवक फांसी पर झूला की एक वर्ष पहले ...