Aligarh News: सेहत बिगाड़ रही उमस और तल्ख धूप
अलीगढ़, जुलाई 14 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उमस भरी गर्मी और तल्ख धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक गर्मी और उमस का असर इतना बढ़ गया कि लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी अधिक रहने से उमस बनी रही। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में विशेष राहत मिलने की संभावना कम है, हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल छाने की स्थिति बन सकती है। गर्मी और उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दीनदयाल अस्पताल और मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.