अलीगढ़, अगस्त 19 -- Aligarh News: अलीगढ। वरिष्ठ संवाददाता धर्म समाज महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को सेवा सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, वहीं नव नियुक्त शिक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रक्षपाल सिंह, डॉ. भारत सिंह रम्पुटा, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा तथा प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और गौरवशाली परंपराओं पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सभी शिक्षक मिलकर महाविद्यालय को शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करें। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. प्रदीप के दीर्घ सेवाकाल, कार्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और महाविद्यालय के प्रति समर्पण...