अलीगढ़, सितम्बर 10 -- Aligarh News: गोंडा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव जगदेव नगरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ भारतीय सेना में सेवारत एक जवान का बेटा अचानक घर से बिना बताए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पीड़ित पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, जो कि भारतीय सेना में नौकरी करते हैं और वर्तमान में छुट्टी पर अपने घर गाँव जगदेव नगरिया आए हुए हैं, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीती 07 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे उनका पुत्र उपेंद्र कुमार अचानक घर से बिना किसी को कोई सूचना दिए कहीं चला गया। ​परिजनों के मुताबिक, लापत...