अलीगढ़, जुलाई 13 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सूर्यदेव के तीखे तेवर इन दिनों लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। सुबह के समय ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर होते-होते हालात और अधिक कठिन हो जाते हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच अधिकतम तापमान भी बढ़कर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ वातावरण में नमी अधिक होने से उमस का असर भी बढ़ गया है। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है क्योंकि लोग कूलर और...