अलीगढ़, जुलाई 11 -- Aligarh News: अलीगढ़। एडीए व अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित बैठक में शुक्रवार को अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें उन्होंने सुरक्षा के साथ होटल उद्योग का भी ख्याल रखने जाने की अपील की है।अध्यक्ष मानव महाजन एवं महामंत्री विवेक बगाई ने कहा कि होटल उद्योग सुरक्षा मानकों के पालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन के साथ हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार है। सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है, लेकिन कार्रवाई का उद्देश्य दंडात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक होना चाहिए। सुझाव रखते हुए कहा कि लगभग 160 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के शासनकाल में बने सराय एक्ट में वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन किए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान फायर सुरक्षा नियमों के अनुसार 15 मीटर से कम ऊंचाई वाल...