अलीगढ़, अक्टूबर 23 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कमान अब एएनएम को सौंपी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। सीएचओ के अवकाश पर होने या अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की स्थिति में उपकेंद्रों का संचालन एएनएम के जरिए कराया जाएगा। प्रदेश में करीब 29 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनमें करीब 23 हजार उपकेंद्र स्तर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। अलीगढ़ में तीन सौ से ऊपर हैं। प्रत्येक आरोग्य मंदिर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की तैनाती की गई है। इन दिनों सीएचओ हड़ताल पर हैं। अलीगढ़ में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। ऐसे में आरोग्य मंदिरों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसक...