अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार बढ़ रही उमस और मौसम में बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों में देखने को मिली, जिसके चलते अस्पतालों के बच्चा वार्ड लगभग पूरी तरह भर गए। स्थिति यह रही कि कई जगह एक ही बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर इलाज करना पड़ा। मलखान सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। बुखार, वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त, शरीर में कमजोरी, सिरदर्द, त्वचा संबंधी संक्रमण और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं के मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार जुलाई के अंतिम दिनों में बढ़ी नमी और गर्मी के कारण संक्रमण तेजी...