अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शहर में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब सात करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत निर्मित मैरिस रोड से बेगपुर तक की सड़क मंगलवार को महज एक घंटे की बारिश के बाद ही जलमग्न हो गई। सड़क पर इतना अधिक पानी भर गया कि यह किसी स्वीमिंग पूल जैसी नजर आने लगी। करीब पौन किलोमीटर लंबे हिस्से में बारिश और नाले का पानी जमा होने से वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैरिस रोड की सड़क शहर के सबसे पॉश क्षेत्रों में शामिल है। इसी मार्ग पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह का आवास भी स्थित है। इसके अलावा आयकर कार्यालय व कई प्रमुख होटल और प्रतिष्ठान हैं। इसके बावजूद सड़क पर हुए ...