अलीगढ़, सितम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और इसमें सबसे सॉफ्ट टारगेट महिलाएं बन रही हैं। साइबर सेल के आंकड़ों पर गौर करें तो हर दिन औसतन 20 नई शिकायतें साइबर ठगी की आ रही हैं। इनमें से 8 से 10 शिकायतें अकेले महिलाओं की होती हैं। यानी कुल ठगी में 40 से 50 फीसदी शिकार महिलाएं हैं। दूसरे नंबर पर विभिन्न विभागों से रिटायर हुए बुजुर्ग कर्मचारी हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इसकी तीन बड़ी वजह हैं। पहली कि महिलाएं दिन में घर पर अकेली होती हैं और फोन पर किसी अनजान की बात पर जल्दी भरोसा कर लेती हैं। दूसरी, उन्हें सरकारी योजनाओं के नाम पर आसानी से झांसे में लिया जा सकता है। तीसरा- बेटे के बाहर पढ़ने या नौकरी करने का डर दिखाकर उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल करना सबसे आसान है। महिलाओं के ...