अलीगढ़, जुलाई 18 -- Aligarh News: लोधा, संवाददाता। शुक्रवार को थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज और अन्य सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बैंक पासबुक, 12 चेकबुक, चार आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, तीन लाख रुपये का भरा हुआ चेक, पांच मोबाइल फोन, 720 रुपये नकद तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से चार युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान रुस्तमपुर अखन निवासी विशाल पुत्...