अलीगढ़, अगस्त 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ करते हुए अलीगढ़ जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। रैली में करीब 50 खिलाड़ियों, साइकिल प्रेमियों ने भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। रैली मैरिस रोड से शुरू होकर अब्दुल्ला रोड, लाल डिग्गी रोड, स्टेट बैंक चौराहा, समद रोड और सेंटर प्वाइंट होते हुए वापस धर्मपुर कोर्टयार्ड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Pakur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व र...