अलीगढ़, सितम्बर 22 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। बरसात का मौसम ठंडा पड़ने लगा है, लेकिन क्षेत्र में सांपों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सांप निकलने और लोगों को डंसने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर सांप ने एक किशोर समेत दो लोगों को डंस लिया। परिजन आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पंकज पुत्र देवी सिंह निवासी दादों घर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तत्काल उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्पदंश का इलाज अब सीएचसी कौंधियारा में भी चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज को प्राथमिक उपचार दिया। ...