अलीगढ़, अगस्त 13 -- Aligarh News: अलीगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में कक्षा पीजी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा 'ग्रीन डे' यानी हरित दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने हरे रंग के वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने कागज की कटिंग से आकर्षक हरे रंग के मास्क बनाए और उन्हें पहनकर पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बचाने का संदेश दिया। छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...