अलीगढ़, अगस्त 17 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। कस्बा के मेन रोड स्थित स्टेट बैंक के पास रविवार देर रात चोरों ने सतीश ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। शातिर चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में चांदी की राखियां, भोलेनाथ के श्रृंगार की सामग्री, बच्चों की पायल और गले के सेट शामिल हैं। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो चोर अंदर घुसते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दुकान संचालक गौरव वर्मा की सूचना पर टप्पल थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।चौकी प्रभारी मृणाल गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज क...