अलीगढ़, सितम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के मलिक चौक स्थित शिव शक्ति स्कूल के पास सरेराह युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस की ओर से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मोहल्ला मलिक चौक के पास गुरुवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। तभी एक पक्ष के ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस के पहंुचने से पहले ही दोनों पक्ष मौके से भाग गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: बेकापुर में दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग, दहशत पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई। दरोगा सचिन यादव की ओर से थाने में तीन अज...