अलीगढ़, जुलाई 18 -- Aligarh News: विभाग की लापरवाही के विरोध में ग्रामीणों ने बिजलीघर पर शव रखकर किया प्रदर्शन दादों, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव समैना ततारपुर में शुक्रवार को बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृत युवक की पहचान प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अशोक उम्र 30 वर्ष, पुत्र गिरीश चंद, अपने घर के सामने लगे सरकारी नल पर पानी पीने गया था। पानी पीकर लौटते समय जमीन पर टूटकर गिरे हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस टूटे हुए तार की शिकायत विद्युत विभाग के कर्मचारियों से कई बार की गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते इसे ठीक नहीं किया गया। उक्त घटना के संबंध में विद्युत उपकेंद्र बाेनई के अभियंता संदीप सिंह से जानकार...