अलीगढ़, जुलाई 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा अलीगढ़ जिले की सब-जूनियर बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका) टीम के चयन हेतु ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। चयन ट्रायल 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शाम 4:30 बजे से गुड शेफर्ड स्कूल, जीटी रोड अलीगढ़ के खेल परिसर में आयोजित होगा। ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल के आधार पर चयनित अलीगढ़ जिला टीम के खिलाड़ी 4 अगस्त से मेरठ में आयोजित होने वाली 33वीं सब-जूनियर यू.पी. स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अलीगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...