अलीगढ़, अगस्त 19 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता मंडल में सड़क व पुलों के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। शासन स्तर से मौजूदा चालू कार्यों के लिए बजट जारी किया जा रहा है। अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के लिए बजट जारी किया गया है। इसमें सड़क चौड़ीकरण, मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण व पुलों का निर्माण शामिल है। चारों जिलों को मिलाकर अलग-अलग कार्यों के लिए 2 करोड़ से अधिक का बजट शासन ने जारी किया है। अक्टूबर से नवंबर के बीच में सड़क निर्माण का कायापलट होगा。 यह भी पढ़ें- Aligarh News: सड़क व पुलों के निर्माण में आएगी तेजी, बजट जारी निर्माण कार्यों के लिए बजट आवंटन साल 2027 के चुनाव के दृष्टिकोण से सड़कों के निर्माण को लेकर सरकार सतर्क है। सड़कों के गड्ढे भरे जाने से लेकर पुरानी रुकी हुई सड़कों के कार्यों के लिए धड़ाधड़ बजट जारी किया जा रहा...