अलीगढ़, सितम्बर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। उम्मीद सामाजिक संस्था अपना 15वां वार्षिकोत्सव आगामी 23 सितंबर को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। आयोजन को लेकर सोमवार को रघुवीर पुरी स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल संगम ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन गूलर रोड स्थित गेस्ट हाउस में किया जाएगा। सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो संस्था द्वारा आयोजित 12वां रक्तदान शिविर होगा। शाम 6 बजे से छोटे बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान संस्था परिवार के बच्चों को उपहार भी वितरित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Motihari News: 25 से 29 अक्टूबर तक रोशनाई फाउंडेशन का आर्ट कार्निवल रात 10 ब...