अलीगढ़, सितम्बर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता डीएवी इंटर कॉलेज अलीगढ़ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूरन कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र कुमार शर्मा आरएसएस प्रचारक, प्रतियोगिता आयोजक डा. विपिन कुमार वार्ष्णेय दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि ने वर्तमान समय में संस्कृत के महत्व के विषय में प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्कृत के बिना भारतीय संस्कृति अस्तित्व विहीन है। प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज डा. विपिन कुमार वार्ष्णेय ने अतिथियों एवं निर्णायकों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षा श्री ठा. मलखान सिंह इंटर कॉलेज हसोना जगमोहनपुर, द्वितीय स्थान ...