Aligarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत
अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानपुरी में संदिग्ध परिस्थि्तियों में हलवाई की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।मोहल्ला हनुमानपुरी निवासी कैलाश (45) हलवाई था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई थी। साथी कर्मचारियों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया था। सोमवार देर रात इलाज के दौरान कैलाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थि्तियों में युवक की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.