अलीगढ़, नवम्बर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्रीवार्ष्णेय समाज प्रीमियर बैंक कॉलोनी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय प्रतियोगिता बैडमिंटन के रूप में श्रीवार्ष्णेय महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में समाज के सदस्यों और बच्चों के लिए दो अलग-अलग ग्रुप बनाए गए, जिनमें कुल 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम ग्रुप में समाज के सात सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इसमें डॉ. अमित गुप्ता ने प्रथम, कपिल गुप्ता ने द्वितीय तथा आनंद प्रकाश और विकास गुप्ता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान के लिए अमित गुप्ता और कपिल गुप्ता के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।द्वितीय ग्रुप में बच्चों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कुश वार्ष्णेय प्रथम, हेमांग वार्ष्णेय द्वितीय व स...