अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नगला बरौला बाईपास रोड स्थित श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में गुरुवार को राज्याभिषेक लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके साथ ही रामलीला महोत्सव का विश्राम हुआ। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष किए।कलाकारों ने मंचन कर दिखाया कि प्रभु श्रीराम जब अयोध्या की ओर लौटते हैं तो सबसे पहले हनुमान जी भरत के पास जाकर सूचना देते हैं कि जिन श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की आप 14 वर्षों से अधीरता से प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे अयोध्या आने वाले हैं। यह सुनकर भरत प्रसन्न होकर हनुमान जी को गले लगा लेते हैं। इसके बाद श्रीराम भरत से मिलते हैं और अयोध्या पहुंचकर गुरुजनों व माताओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई रामलीला, राम राज्याभिषेक दे...