अलीगढ़, नवम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री राधा माधव मंदिर के तत्वावधान में श्रीलाभक्ति वेदांत नारायण गोस्वामी महाराज के अनुग्रह एवं श्री पाद पुनीत प्रभु के सानिध्य में रविवार को प्रतिभा कॉलोनी स्थित लोटस हॉल में भव्य श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भगवान श्री राधा-कृष्ण के भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन ने भक्तों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई। कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल अग्रवाल परिवार ने किया। इस मौके पर सचिन अग्रवाल, रेनु अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आरडी अग्रवाल, स्कंद, योगेश अग्रवाल, अरुणेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...