Aligarh News: शिविर में 30 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
अलीगढ़, जुलाई 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारत विकास परिषद द्वारा मंगलवार को खिरनी गेट स्थित जन सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रचारक गोविंद व विभाग कार्यवाह योगेश ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय संरक्षक डॉ. मनमोहन गोयल, सावित्री वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र वार्ष्णेय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना चाहिए। शिविर का संचालन डॉ. मनोरंजन वार्ष्णेय व प्रिया वार्ष्णेय ने जन सेवा ब्लड बैंक के सहयोग से किया। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर में विधायक ने युवाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.