अलीगढ़, अगस्त 4 -- Aligarh News: अलीगढ़। श्री वर्धमान पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर रजिस्टर्ड समिति द्वारा पालकी खाना स्थित संत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंख, दांत, नाक-कान-गला, शुगर और रक्त जांच सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। नवजात बच्चों का उपचार भी किया गया। मरीजों को निशुल्क दवा व जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. प्रसून वाणिज्य, डॉ. यश जैन, डॉ. रवि जैन, डॉ. अभिनव जैन, डॉ. दीक्षा जैन, डॉ. अंशु जैन व डॉ. जेपी शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं। सरिता जैन के सहयोग से फल वितरित किए गए। समिति के सचिव देवेंद्र कुमार जैन ने चिकित्सकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...