अलीगढ़, अगस्त 31 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर सोमवार को श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी राजलक्ष्मी व शशिप्रभा ने संयुक्त रूप से किया। हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ ने कहा कि हॉस्पिटल का उद्देश्य बेहतर चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता व चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना भी है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिलता है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 40 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महा...